अलीगढ़ सीएमओ डॉ नीरज त्यागी ने लोगों से अपील की है कि तेज गर्मी और गर्म हवाएं स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। लू लगने पर शरीर का तापमान बढ़ना, पसीना बंद होना, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, त्वचा का लाल एवं सूखा होना, मांसपेशियों में ऐंठन तथा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार एवं ठंडे स्थान पर ले जाकर प्राथमिक उपचार दें और आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस सेवा 108 पर संपर्क कर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।