फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में मोबाइल चोरी के आरोपी के परिजनों ने वादी से मारपीट की

Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 20 Jul 2026 05:06 PM IST

गोंडा थाने के सुबकरा में 17 जुलाई को रूपेन्द्र सिंह का मोबाइल चोरी हो गया था। उन्होंने गांव के राजकुमार पुत्र बच्चों सिंह पर चोरी का आरोप लगाया था। पुलिस ने राजकुमार को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 19 जुलाई की देर रात राजकुमार की पत्नी और परिजनों ने वादी रूपेन्द्र सिंह से मारपीट की। इस मारपीट में रूपेन्द्र सिंह को चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति जसवंत को हिरासत में लिया। राजकुमार के परिजनों और उसकी पत्नी ने पुलिस से भी अभद्रता की। पुलिस ने बताया कि राजकुमार के पांच भाई और पिता बच्चों सिंह पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। मामले की जांच जारी है। यह जानकारी क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें