गभाना के थाना समाधान दिवस में तहसीलदार अजय कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच शिकायती पत्र आए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष शिकायतें संबंधित विभाग को सौंप दी गईं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।