अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने दूर-दराज से आने वाले छात्रों को अस्थायी आवास की अनुमति न मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कक्षा 6 और 9 की प्रवेश परीक्षा 5 अप्रैल को होगी। छात्र नेता सलमान गौरी ने बताया कि आफताब हॉल में अस्थायी ठहराव की अनुमति न देने के हालिया निर्णय से बाहरी छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र रहने की व्यवस्था न होने के कारण असुविधा में हैं, जिससे उनकी परीक्षा तैयारी भी प्रभावित हो रही है।