अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में आरक्षण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एससी-एसटी व ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को आरक्षण देने की मांग करते हुए मंगलवार को हिंदू छात्रों ने एएमयू सर्किल के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन ये धक्का-मुक्की करते हुए आगे बढ़ गए। पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई। एएमयू सर्किल पर पहुंचकर इन्होंने दो घंटे तक नारेबाजी और प्रदर्शन किया।