अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 12वीं के छात्रों की इम्प्रूवमेंट परीक्षा और कम अंक आने के मुद्दे पर सोमवार को छात्रों व प्रॉक्टोरियल टीम के बीच नोकझोंक हो गई। छात्र नेता फैसल त्यागी के साथ कंट्रोलर कार्यालय से मिलने पहुंचे थे, लेकिन गेट बंद कर दिया गया और थोड़ी देर में प्रॉक्टोरियल टीम भी मौके पर पहुंच गई। इम्प्रूवमेंट परीक्षा कराने के लिए छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक सुरक्षाकर्मी के व्यवहार से छात्र उत्तेजित हो गए, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए शिक्षकों को बीच-बचाव करना पड़ा।