रिफाइड-रसायन व स्किम्ड दूध से नकली-मिलावटी पनीर बना रही चंडौस के गांव सुदेशपुर व शहजपुरा की आधा दर्जन डेरियों पर शुक्रवार को एफडीए की टीमों ने छापा मारा। एनसीआर में माल की सप्लाई देने वाले इन ठिकानों से भारी मात्रा में नकली-मिलावटी माल नष्ट कराया गया। लखनऊ, नोएडा और अलीगढ़ की संयुक्त टीमों ने यह कार्रवाई करते हुए कुल 22 नमूने लिए हैं।