फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर अलीगढ़ जेल में भाइयों को तिलक करने पहुंचीं बहनें, छलके भाइयों के आंसू

चमन शर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 05:00 PM IST

भाई दूज पर बंदियों से मुलाकात के लिए बहनों की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए अलीगढ़ जिला कारागार में इंतजाम किए गए। यह तय किया गया है कि बहनें बाहर से मिठाई लेकर नहीं जा सकेंगी। जेल के अंदर निर्मित मिठाई से ही वे अपने भाइयों का मुंह मीठा करा सकेंगी। भाई दूज के मौके पर भाइयों से बहनों की मुलाकात कराई गई। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। जेल में सुरक्षा कारणों से बाहर से मिठाई लाना प्रतिबंधित रहा। इसके लिए जेल में ही मिठाई बनवाई गई। बहनें सिर्फ तिलक के लिए रोली-चावल व अन्य पूजा सामग्री लाईं। मुलाकात सुबह आठ से शाम पांच बजे तक कराई गई। जेल के अंदर व बाहर हेल्प डेस्क बनाई गई। एक मेडिकल हेल्प डेस्क भी बनी। एक एनजीओ के माध्यम से जलपान की व्यवस्था की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें