17 नवंबर को एसडीएम अनिल कटियार, सीओ मोहसिन खां ने पुलिस व आबकारी टीम के साथ गांव चौमुहां और कदौली में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीण, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। सीओ मोहसिन खां ने कहा कि गांव में कोई अवैध शराब की बिक्री कर रहा है या शराब पीकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कार्यवाही हो सके। छोटे-छोटे विवादों को भी गांव स्तर पर आपसी भाईचारे से सुलझाने का प्रयास करें।