अलीगढ़ के एसएसपी संजीव सुमन ने अतरौली थाने पर हंगामे को लेकर कहा कि अलीगढ़ के थाना अतरौली में 30 अगस्त को दो फौजी ओर पुलिसवालों के बीच कहासुनी हुई थी। फौजियों ने हाथ छोडा था, उसके बाद पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई। आज पूर्व सैनिक व अन्य परिजन लोग थाने पर आए, उनकी अपनी मांगे थीं, जिनको घटना से संबंधित सभी वीडियो को दिखाते हुए उनकी आपत्तियों को दूर किया गया। सभी लोगों ने माना की गलती हुई है। घटना के दौरान पुलिस द्वारा फौजी को नियंत्रित करते समय एक पुलिसकर्मी द्वारा पैर चलाया था। उन्होनें उस बात पर आपत्ति की थी कि पुलिस पर भी कार्यवाही होनी चाहिये। इस बात को स्वीकार करते हुए उस फौजी पर जिसने भी पैर चलाया था, एक एफआईआर उस पर भी लिखी जा चुकी है। दोनों फौजियों का रिमाण्ड लिया जा चुका है। सभी लोग संतुष्ट है और सभी लोगों को समझा बुझा दिया है। सभी वीडियो देखने के बाद सभी की सहमति से अब इस विषय को समाप्त कर दिया है। कोर्ट में रिमांड हो गया है, पुलिस द्वारा भी कार्यवाही की जा चुकी है ।