गांधी पार्क और क्वार्सी थाना अंतर्गत एक आवारा सांड ने डोरी नगर से लेकर ज्ञान सरोवर तक उत्पात मचाया। जिससे दो लोगों की मौत हुई है। साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों को शहर के निजी अस्पताल और जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 35 सेकेंड का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें सांड ने तेज दोड़ते हुए एक युवक को अपने सींग के ऊपर रखकर उछाल दिया।