अलीगढ़ शहर के प्रसिद्ध निर्यातक और समाजसेवी सेठ रमेश चंद्र सिंघल का 21 अप्रैल की सुबह 11.30 बजे निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र प्रशांत सिंघल वर्तमान में अलीगढ़ शहर के मेयर हैं। उनके निधन से शहर के कारोबारी जगत में शोक की लहर है।