अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में 21 मार्च को होली खेल रहे छात्रों को दौड़ाते हुए अन्य संप्रदाय के छात्रों ने पीट दिया। इस दौरान जमकर मारपीट की गई। इसके विरोध में छात्रों ने एएमयू परिसर में सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस व एएमयू इंतजामिया के अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। पीड़ित छात्र आदित्य प्रताप की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में 10 मुस्लिम छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। वहां से उन्हें समझाकर शांत कर भेजा गया।