थाना दादों अंतर्गत 15 मई को सांकरा नहर के पास खेतों में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौका मुआयना पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। 16 मई को शव की पहचान खचेरू निवासी नगला कोठी थाना छर्रा के रूप में हुई । इस बारे में सीओ छर्रा धनंजय ने जानकारी दी।