फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में शुरू होगा पारंपरिक स्वाद में आधुनिक प्रस्तुति का अद्वितीय संगम 'कच्चा पापड़, पक्का पापड़'

कच्चा पापड़, पक्का पापड़ प्योर वेज रेस्टोरेंट जल्द ही अलीगढ़ शहर के सेंटर प्वाइंट पर खुलने जा रहा है। संस्थापक अनिल कुमार जैन ने बताया कि यह स्थान पारंपरिक स्वाद में आधुनिक प्रस्तुति का अद्वितीय संगम होगा। हिमांशु जैन ने बताया कि यहां शहर का पहला स्विंग लॉन्ज (झूला लॉन्ज) निर्मित किया गया है जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। वहीं प्रियंका जैन ने बताया कि यहां बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए सुखद और समर्पित वातावरण तैयार किया गया है। कपल्स के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की गई प्राइवेट सिटिंग भी आकर्षण का केंद्र होगी। यहां नॉर्थ इंडियन, फास्ट फूड, चाइनीज़ डिशेज़ और मॉकटेल्स का समावेश होगा, जिससे यह हर आयु वर्ग के लिए एक परिपूर्ण अनुभव स्थल बनेगा। कमलेश जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान अंजली जैन, पूजा सोमानी, गौरव जैन, गोविंद रावत, जीशान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें