फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से अभद्रता पर केस दर्ज, सीओ सर्वम सिंह ने दी जानकारी

अलीगढ़ में 24 जुलाई को दोपहर करीब 1:00 बजे कलेक्ट्रेट के सामने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन हुआ। एक पार्टी के कुछ लोग इसमें शामिल थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ व्यक्तियों ने पुतला दहन का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक ने सरकारी कार्य में आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की। थाना सिविल लाइंस पर कुछ नामजद और अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया जा रहा है। सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें