फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी हुए नाराज, फिर ऐसे बैठने की जगह देकर मनाया

अलीगढ़ जिले में वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत 9 जुलाई सुबह शेखा झील पक्षी विहार से हुई। कार्यक्रम में मंत्री के आने में हुई देरी के चलते सभी सांसद, विधायक नीचे पड़े सोफे पर बैठे रहे। जब अतिथि आते रहे और नीचे सोफे पर जगह कम पड़ने लगी तो सभी एकराय होकर मंच पर बैठने चले गए। मंच पर जगह घिरती देख नीचे रह गए इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी का गुस्सा फूट पड़ा। प्रोटोकॉल का हवाला देकर आयोजकों से नाराजगी जाहिर की, इस दौरान गुस्से में मुंह से अपशब्द भी बाहर निकला। जगह मिलने पर वह जिलाध्यक्ष के पास मंच पर बैठ गए। वहीं डीएम, एसएसपी और सीडीओ नीचे सोफे पर ही बैठे रहे। इस संबंध में विधायक सहयोगी का कहना है कि मंच पर अन्य लोग कुर्सियों पर जम गए थे, इसलिए प्रोटोकॉल का हवाला दिया गया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें