स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने प्रथम अंडर-17 जूनियर नेशनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 6 से 9 मई तक अलीगढ़ के श्री राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर किया। फाइनल मैच उत्तर प्रदेश एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। पश्चिमी यूपी ने मैच जीत लिया। स्कूल निदेशक अक्षत सिंह, प्रधानाचार्य डॉ आई पी दुवे व उपाध्यक्ष योगेश शर्मा जी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बेस्ट बैट्समैन शिव शुक्ला, बेस्ट बॉलर रियांश पटेल, बेस्ट फील्डर मोहित व मैन ऑफ़ द सीरीज रियांश पटेल बने।