श्री मंगलकारी बालाजी महाराज के 20वें वार्षिकोत्सव के पहले दिन भजन कीर्तन के साथ बालाजी महाराज की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा महावीर गंज से प्रारंभ होकर रेलवे रोड बाजार, माल गोदाम, बस स्टैंड, दुबे पढ़ाब, टीकाराम कॉलेज होते हुए सेंटर पॉइंट स्थित टीकाराम मंदिर पर संपन्न हुई।