अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित गंगा जवाहर कॉलोनी में 30 मई को एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। एक त्रि-मंजिला अपार्टमेंट में खराब लिफ्ट के डक्ट (गड्ढे) में गिरने और फिर ऊपर से लिफ्ट आ गिरने के कारण 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर हरिओम वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।