अलीगढ़ के थाना रोरावर में अपहरण और फिरौती की सूचना मिली थी। जांच में यह सूचना झूठी पाई गई। एक व्यक्ति ने करीब 1 किलो चांदी के जेवर गिरवी रखकर रुपये लिए थे। जेवर नकली निकलने पर दूसरे पक्ष ने अपने रुपये वापस मांगे। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम संजीव कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी।