अमर उजाला प्रीमियर लीग (एयूपीएल) सीजन-2 के ऑक्शन में 16 जुलाई को क्रिकेट प्रतिभाओं की बोली लगी। नीलामी में 12 फ्रेंचाइजी ने 962 खिलाड़ियों में से अपनी रणनीति के अनुसार खिलाड़ियों का चयन किया। ऑक्शन में फ्रेंचाइजी मालिकों और टीम प्रबंधन के बीच बेहतर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ देखने को मिली। टीमों के स्वामी और आयोजकों ने इस टूर्नामेंट को क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सशक्त मंच बताया।