फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के थाना खैर अंतर्गत दलित युवकों के माथे पर तिलक लगाने वाले मामले पर सीओ खैर वरुण सिंह ने दी यह जानकारी

सीओ खैर वरुण सिंह ने वक्त्व्य जारी किया। उन्होंने कहा कि थाना खैर से सम्बन्धित एक भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जिसमें कुछ दलित युवको द्वारा माथे पर तिलक लगाये जाने के उपरांत कुछ दबंगो द्वारा उनके साथ मारपीट की घटना बताई जा रही है, उक्त ट्वीट के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि 24 जून को थाना खैर के शिवाला चौकी अन्तर्गत स्थित एक मन्दिर के पुजारी द्वारा थाना खैर पर एक तहरीर दी गई जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि 23 जून को 2 युवको द्वारा मन्दिर पर शराब पीने के उपरांत मन्दिर में लगे हनुमान जी के प्रतिमा के साथ कुछ अभद्रता की गई उक्त प्रकरण की जांच की गई तो जांच में ये तथ्य संज्ञान में आया कि 2 युवको द्वारा मन्दिर पर बैठकर शराब पीने के उपरांत वहां लगे हनुमान जी की प्रतिमा के साथ कुछ अभद्रता की गई जिसके आधार पर थाना खैर में मुकदमा पंजीकृत करते हुए दोषी एक व्यक्ति के विरुद्ध 170 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई । 26 जून को दोषी व्यक्तियों में से एक व्यक्ति द्वारा थाने पर उपस्थित होकर एक तहरीर दी गई व एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें उक्त घटना वाले दिन कुछ युवको द्वारा दोषी व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना कारित की गई उक्त वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना खैर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है जिसके उपरांत मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें