थाना क्वार्सी अंतर्गत 6 जून को रात्रि 09.45 बजे थाना क्वार्सी के जाकिर नगर गली न0 7 से एक फयरिंग की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें आमिर नामक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु होना प्रकाश में आया। मृतक के शव का पीएम व पंचायतनामा की कार्यवाही प्रचलित है, परिवार द्वारा प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण मृतक के भतीजे पक्ष पर आरोप लगाया है। अभियोग पंजीकरण की कार्रवाई की जा रही है। 2 टीमों का गठन किया गया है।