थाना अकराबाद के गांव मानई के मजरा नगला भढपुरा में 24 जुलाई को प्लाॅट से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक ही परिवार के दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।