अमर उजाला अपराजिता के तहत टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित व्यक्तित्व विकास व महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एएमयू के पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने कहा कि व्यक्तित्व विकास ही सफलता की असली पहचान है। उन्होंने छात्राओं से सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई, शोध और ज्ञानवर्धन के लिए करने की अपील की।बुधवार को कॉलेज के सभागार में डॉ. राहत अबरार ने कहा कि व्यक्तित्व विकास का आधार ज्ञान, अनुशासन और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति है। सेठ टीकाराम ने टीकाराम कन्या महाविद्यालय की स्थापना कर बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया। प्राचार्य प्रो. लकी गुप्ता ने कहा कि सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास व दृढ़ संकल्प हर छात्रा की सबसे बड़ी पूंजी हैं।