अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट क्षेत्र के मथुरा रोड के एक गेस्ट हाउस में आयोजित रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में से बदमाश लाखों रुपये कीमत के जेवरात का बैग ले गए। यह आयोजन सहारनपुर में तैनात नायब तहसीलदार की बेटी का था, जिसमें हापुड़ से आए लड़का पक्ष का जेवरात का वह बैग बदमाश ले गए, जो युवती पर चढ़ाया जाना था।