अलीगढ़ के क्वार्सी थाना अंतर्गत 9 जुलाई को नगला पटवारी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। बाइक पर शीशा ले जाते समय शीशा टूटने से विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल छह व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह ने इसकी जानकारी दी।