फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अलीगढ़ के लोधा में गोशाला के केयर टेकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

अलीगढ़ के लोधा में बृहस्पतिवार की दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात में गोशाला के केयर टेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार केयर टेकर अपने साथी के साथ लोधा कस्बे से वापस लौट रहा था। अमरपुर-नहरा के पास दो नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को रुकवाया और केयर टेकर की कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार दी। यह देखकर उसके साथी ने भागकर जान बचाई। गोली लगने के बाद भी जान बचाने के लिए भागे केयरटेकर को बदमाशों ने सड़क किनारे बरसीम के खेत में घेर लिया और वहां फिर दूसरी गोली सीने में मार दी। जब बदमाशों को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है तो बाइक से फरार हो गए

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें