अलीगढ़ के थाना खैर व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग ग्रामीण की की टीमों ने नकली नोटों की तस्करी में दो बाल अपचारी और चार शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से 1,45,200 के नकली नोट, चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, अवैध तमंचा कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद किए हैं।