संघ के शताब्दी वर्ष पर 18 जनवरी को अलीगढ़ महानगर में चार स्थानों पर आयोजित हिंदू सम्मेलनों में संत और संघ के पदाधिकारी जमकर गरजे। मुख्य आयोजन केशव सेवा धाम समिति की ओर से किया गया। यहां प्रखर वक्ता संत स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश को तोड़ने के लिए तमाम ताकतें लगी हुईं हैं, इसलिए उन्हें सफल नहीं होने देना है। दूसरे समाज पढ़ें लिखे लोग भी अराजकता फैला रहे हैं, मगर हिंदू समाज पढ़ लिखकर देश धर्म से दूर हो जाते हैं।