हरियाणा के पलवल से स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस ने टप्पल स्थित वीएस हॉस्पिटल और डायग्नोसिस सेंटर पर छापा मारा । हरियाणा की टीम अपने साथ एक महिला को गर्भवती के रूप में लाई थी, जिसकी भ्रूण के लिंग की जांच करते हुए अस्पताल स्टाफ को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। अलीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग और थाना टप्पल पुलिस को इसकी सूचना दी गई ।