बालाजी क्रिकेट अकादमी की ओर से रविवार को जॉन्सन मैदान पर वन-डे मैच खेला गया। इस मैच में बालाजी क्रिकेट अकादमी ने 188 रनों से डीटीसीए क्रिकेट अकादमी को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 315 रन बनाए। प्रशांत वीर ने 49 गेंदों में 126 रन की शानदार पारी खेली। सचिन बघेल ने 65 रन बनाए। डीटीसीए की तरफ से फाहद ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीटीसीए की पूरी टीम 17 ओवर में मात्र 127 रनों पर सिमट गई। अल्लामा ने 59 रन बनाए। बालाजी की तरफ से प्रशांत वीर, विकास राजपूत, ठाकुर नितिन ने दो-दो विकेट लिए। इस अवसर पर कोच रोहन सिंह, ठाकुर विनोद, तुषार राजपूत आदि मौजूद रहे।