हरदुआगंज कस्बे के व्यस्ततम बाजार में 10 जून रात नौ बजे अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। कार सवार लोगों ने बाइक सवार हमलावरों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। इन लाोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को कार में लगी गोली का निशान भी दिखाया। घटना के विरोध में काफी लोग थाने पहुंच गए और पुलिस से कार्रवाई की मांग की