मूलरूप से हाथरस के भोपतपुर गड़राना हाल मुकाम रामपुर निवासी मदन पाल शर्मा ने अपनी बेटी सोनी की शादी 12 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में हरदुआगंज निवासी दीपक शर्मा के साथ की थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया। डेढ़ साल से सोनी तीनों बच्चों को लेकर मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच न्यायालय में मामला चल रहा था। 13 मार्च पति दीपक गभाना के रामपुर स्थित ससुराल में आ गया और पत्नी के साथ रहकर गोलगप्पे का काम करने लगा। 23 मार्च की रात्रि में सोनी की मां बीना देवी सोमना स्टेशन वाले घर पर सोने चली गई। सोनी, पति दीपक, बेटा लकी, बेटी दीप्ति व सृष्टि के साथ सो रही थी। रात्रि में दीपक ने सोनी की गला घोंटकर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।