अलीगढ़ के सीओ नगर तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि थाना क्वार्सी अंर्तगत 19 मई को गांव चिलकोरा से हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जो रिजर्व पुलिस लाईन में तैनात हैं, ने सूचना दी गई कि उनके 22 वर्षीय पुत्र ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड़ यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अवैध असलहा को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों से पूछताछ में मृतक के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई।