क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना अतरौली अंतर्गत 30 अगस्त को कस्बा चौकी पर कुछ व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर आए। चौकी इंचार्ज अस्वस्थ होने के कारण अपने कमरे पर आराम कर रहे थे। उन्होंने थाने जाने के लिए कहा।दोनों व्यक्ति उन्हीं से बार-बार बदतमीजी और उनके साथ एग्रेसिव हो रहे थे। चौकी इंचार्ज ने सेकंड अफसर को फोन करके वहां पर बुला लिया। उन्होंने भी समझाने का प्रयास किया कि थाने चले जाइए आपकी समस्या का समाधान कर दिया जायेगा। इस बात पर वो बहुत ज्यादा एग्रेसिव हो गए और अपने साथ आए व्यक्तियों के साथ उन पर हमलावर हो गए। उनके साथ बुरी तरह से मारपीट की, जिससे वो गंभीर घायल हो गए। दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। अन्य व्यक्ति भाग गए।