अमर उजाला मां तुझे प्रणाम में आस्था, संस्कार, राष्ट्रभक्ति का संगम और वैदिक मंत्रों का उच्चाकरण करतीं छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुति का दृश्य 11 अगस्त को अलीगढ़ अचल सरोवर पर देखने को मिला। दीपदान के दौरान पूरा सरोवर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ओजोन सिटी के सीएमडी प्रवीण मंगला, सागर मंगला, रमादा होटल के चेयरमैन विनोद गर्ग, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, देव मोटर्स के निदेशक द्रोण अग्रवाल, सेठ मलूक चंद्र इंटरनेशनल स्कूल से प्रधानाचार्य विवेक दीक्षित, रोहित कुमार, स्पर्श प्ले स्कूल के निदेशक तपेश पंवार, श्री खुशी राम महाविद्यालय खैर के निदेशक पुनीत शर्मा, भाजपा नेता निखिल महेश्वरी, योगी काैशलनाथ, महंत विनय नाथ, आचार्य गाैरव शास्त्री, पुरातन छात्र समिति के संरक्षक प्रदीप के गुप्त, व्यापारी नेता भूपेंद्र वार्ष्णेय, क्षत्रिय महासभा के डाॅ. शैलेंद्र पाल सिंह, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय महामंत्री सतीश माहेश्वरी, किशन गुप्ता, घनश्याम दास जैन, आप के जिलाध्यक्ष संजीव कौशिक, दीपक चौधरी, ठा. नरेंद्र सिंह, रविंदपाल, करणी सेना से लोकेश जादौन, पीयूष शर्मा, बजरंग दल से भरत गोस्वामी, सुधीर शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से प्रतीक रघुवंशी, ज्योतिषाचार्य पंडित हृदयरंजन शर्मा, प्रवीन रंजन शर्मा, अरविंद तिवारी, आशीष आर्य, लक्ष्मी शर्मा, राजनारायण सिंह, भूपेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार, चेतन वार्ष्णेय, मोर मुकुट वार्ष्णेय, ललित वार्ष्णेय, स्टार सीलिंग इंटरप्राइजेज से कुलदीप कुमार आदि दीपदान में मौजूद रहे।