4 जून को दोपहर बाद अलीगढ़ जनपद में मौसम बदल गया। तेज आंधी आई। एएमयू परिसर में तेज आंधी से चारों ओर धूल ही धूल नजर आई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई। जट्टारी में तेज आंधी में दुकान की तीन उड़ गई। जट्टारी के अलीगढ़-पलवल मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट तेज आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। जट्टारी-टप्पल क्षेत्र में तेज बारिश व आंधी ने दुकान की छत को उड़ा दिया।तेज रफ़्तार आंधी से टप्पल से सोफा नहर तक सड़क किनारे पेड़ टूट गए। गांव जड़ाना नगलिया में करीब 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिर गया।