अलीगढ़ जनपद की छोटी नगर पंचायतों का दायरा बढ़ाने की तैयारी हो रही है। हरदुआगंज, बेसवां और विजयगढ़ का सीमा विस्तार करके इनमें 21 गांव जोड़े जाएंगे। शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारी से प्रस्ताव भेजने को कहा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संबंध में फैसला हो जाएगा। अफसरों का कहना है कि कस्बों में शामिल होने से गांवों का विकास तो होगा ही साथ ही नगर पंचायतों की आय में भी इजाफा होगा।