गांव धौरी निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र मेहताब सिंह उर्फ होडिल सिंह ने बताया कि 29 जून की दोपहर गांव में एक घंटे तक बारिश हुई। इसी बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली अचानक उनके मकान पर गिरी, जिससे छत पर बनी पानी की टंकी, दूसरे मंजिल की छत की चार पत्थर की पटि्टयां, दरवाजे में लगे कांच के शीशे तथा दीवार का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया।