फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या

वीडियो डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 22 Sep 2020 05:03 PM IST

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में सोमवार रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर  दी गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है, पीएसी को तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। घटना कोतवाली वृंदावन की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी जैंत के गांव भरतिया की है। यहां गांव परखम के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसके एक साथी को पीटकर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देररात्रि
करीब 12 बजे के बाद की बताई जा रही है, जब प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक पड़ोसी गांव परखम का युवक है जो लड़की के स्कूल में ही पढ़ाई करता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें