फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भगवान श्रीराम के भजन पर नृत्य करते हनुमान बने युवक ने त्यागे प्राण, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST

मैनपुरी के नटराज होटल वाली गली में शनिवार की शाम भजन संध्या में रामभजन की धुन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 में रहने वाला रवि शर्मा जागरण आदि कार्यक्रम में किरदार निभाता था। शनिवार को वह नटराज होटल वाली गली में गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में हनुमान बना रवि रामभजन पर नृत्य कर रहा था। तभी वह अचानक स्टेज पर लेट गया। लोग इसे लीला मंचन समझ रहे थे, लेकिन जब युवक काफी देर तक स्टेज से नहीं उठा तो लोगों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत से हर कोई हैरान है। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें