फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक को पीटकर किया अधमरा, सैफई रेफर

Mon, 23 Dec 2024 10:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव रमईहार के रहने वाले एक युवक को चार युवकों ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। मृत समझ कर आरोपी वहां से चले गए। युवक को उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रमईहार का रहने वाला कमल राजपूत विद्युत विभाग में ठेकेदार के माध्यम से स्मार्ट मीटर लगाने का काम करता है। 21 दिसंबर की देर शाम वह काम करने के बाद घर आ रहा था। तभी बीएन गार्डन के पीछे विमल कुमार, आयुश, प्रभात और अभी से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। मृत समझ कर आरोपी वहां से चले गए। जानकारी होने के बाद परिजन बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने भाई चंचल राजपूत की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें