फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Weather: ताजनगरी में एक दिन धूप के बाद गलन के साथ लौटा कोहरा, कांपे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 28 Jan 2021 03:13 PM IST

जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम की उछल-कूद देखने को मिल रही है। आगरा में बुधवार को खिली धूप से सर्दी से राहत मिली तो गुरुवार को घने कोहरे की चादर तन गई। इससे फिर लोगों की कंपकंपी छूट गई। तड़के चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। इसके कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले, वहीं गलन से लोग भी परेशान नजर आए।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इससे सर्दी अधिक महसूस की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें