फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पटाखा चलाते समय युवक के छाती में लगे छर्रे, अस्पताल में तोड़ा दम

आगरा के किरावली में पटाखा चलाते समय युवक की छाती में छर्रा लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अभुआपुरा निवासी रविंद्र ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात्रि को 8:50 बजे गांव के ही दो युवक पटाखे चलाने के लिए मेरे बेटे आकाश (16) को ले गए थे। पिता के अनुसार नाल के धमाके से निकली चीज के सीने में लगने से आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे किरावली हॉस्पिटल लाया गया, जहां से आगरा भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आकाश की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मृतक की मां नगीना, बहन शिवानी, भाई अवधेश का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें