आगरा में यातायात माह की शुरूआत हो चुकी है। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यमराज की वेशभूषा में आए होमागार्ड जय सिंह ने संदेश दिया कि नशे और तेज गति से गाड़ी चलाओगे तो यमराज के पास जाना पड़ सकता है। मैं यमराज हूं, जीवन का मोल समझाते हुए यातायात नियमों का पालन कराऊंगा।