फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुना में डूब रहे युवक की पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को 50 वर्षीय अधेड़ ने बमारी से तंग आकर यमुना में छलांग लगा दी। काफी दूर बहने के बाद भी जब नहीं डूबा, तो उसे भय लगने लगा। उसके अंदर जीवित रहने की इच्चा हुई। वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा। पुलिसकर्मी ने नदी में कूदकर उसकी जान बचाई। घटना दोपहर लगभग 14:30 बजे, दशहरा घाट की है। रमेश, ताजगंज थाना क्षेत्र के घड़ी महावन निकट कुआखेड़ा का रहने वाला है। बीमारी से पीड़ित है। (बीमारी- जिस्म में जलन होती रहती है, रोटी नहीं खाई जाती है)। इलाज ना हो पाने के कारण आत्महत्या करने के लिए रामबाग से यमुना नदी में कूद गया। जब नदी में डूबने लगा तो जीने की इच्छा जाग उठी। इसके बाद बहते हुए दशहरा घाट जल चौकी सुरक्षा (थाना-ताजगंज) के पास यमुना नदी में पहुंचा तो बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। जल चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल संजय सिंह ने डूबता हुआ देखा तो जान की परवाह न करते हुए यमुना में कूदकर उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें