आगरा। कमिश्नरेट में राॅन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ पहली बार सात प्राथमिकी दर्ज की गई। वाहन चालकों को आरोपी बनाया गया। वाहनों को सीज भी किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन सिर्फ राॅन्ग साइड वाहन चलाने में ही नहीं हो रहा, बिना हेलमेट और मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के मामले भी अधिक हैं।