फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Agra: 100 साल पुरानी पाइपलाइन फटी, कई क्षेत्रों में जलसंकट; पानी के टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 02:16 PM IST

आगरा के जीवनी मंडी स्थित वाटरवर्क्स में मुख्य पाइप लाइन फटने से पेयजल का संकट शनिवार को भी बना रहा। डीआई पाइप की देर रात तक मरम्मत की गई। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत का कहना है कि रात में पाइप लाइन को जोड़ दिया जाएगा और सुबह जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हालांकि सुबह जलाशय न भर पाने के कारण पानी का संकट बना रह सकता है। वाटरवर्क्स के अंदर लाइन लीक होने से प्रेशर कम रहा, जिस वजह से शुक्रवार को सुबह जलापूर्ति ठप हो गई थी। विभाग की टीम ने सुबह करीब 11 बजे पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इससे शुक्रवार शाम को भी जलापूर्ति नहीं हो सकी। बुलडोजर से गड्ढा खोदकर काम शुरू किया लेकिन गोल घर की दीवार में फंसी पाइप लाइन को जोड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। डीआई पाइप में एक और पाइप फंसाकर लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे शनिवार को भी जलापूर्ति ठप रही। जलकल विभाग के जीएम एके राजपूत ने बताया कि रात तक पाइप फंसा दिया गया है। रात में बेल्डिंग का कार्य किया जाएगा। इसके बाद टेस्टिंग प्रक्रिया चलेगी। रविवार सुबह भी जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें